हरदोई: बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर युवक के साथ की लूट
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं परंतु पुलिस इन बढ़ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने पाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। सुबह दिल्ली से लौटकर अपने गांव जा रहे एक युवक को दो बाइक सवार युवकों ने लिफ्ट देकर दो किलोमीटर की दूरी …
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं परंतु पुलिस इन बढ़ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने पाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। सुबह दिल्ली से लौटकर अपने गांव जा रहे एक युवक को दो बाइक सवार युवकों ने लिफ्ट देकर दो किलोमीटर की दूरी पर जाकर लूट लिया और आराम से चलते बने।
लुटे पिटे युवक ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम मझिला निवासी कुलदीप पुत्र रमेश दिल्ली में नौकरी करता है। सुबह के वक्त वह दिल्ली से आने वाली रोडवेज बस से उतरा और बस स्टैंड पर अपने गांव की ओर जाने वाले टेंपो, टैक्सी का इंतजार कर रहा था। उसी समय बाइक पर आए दो युवकों ने उससे मझिला का रास्ता पूंछा तो उसने मझिला का रास्ता बताते हुए खुद को भी मझिला गांव का निवासी बताया।
दोनों बाइक सवार युवकों ने कुलदीप को अपनी बाइक पर बैठा लिया और गढ़ी मोहल्ला क्राश होते ही उसके पास से पांच हजार की नकदी और बैग छीन लिया। बकौल कुलदीप बेग में उसका मोबाइल भी था। घटना की लिखित तहरीर कुलदीप ने शाहाबाद कोतवाली में दी है।
बढ़ रहा है क्राइम, पुलिस मौन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। चोरी और लूटपाट के बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं । परंतु पुलिस भर्ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नकारा साबित हो रही है।
बोले कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक वासुदेव का कहना है कि घटना से संबंधित तहरीर प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार सवारों ने राहगीर से लूटा लाखों का माल, गिरफ्तार
