मुरादाबाद : दहेज लोभी पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला, दिया तलाक
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दहेज लोभी एक पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति व ससुरालियों पर मारपीट का आरोप गाया है। महिला ने थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर की रहने वाली गुड्डी के मुताबिक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दहेज लोभी एक पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति व ससुरालियों पर मारपीट का आरोप गाया है। महिला ने थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर की रहने वाली गुड्डी के मुताबिक पांच नवंबर 2020 को उसका निकाह संभल के नखासा थानाक्षेत्र के कस्बा सिरसी निवासी मुजाहिद हुसैन के साथ हुआ। दहेज लोभी पति निकाह बाद से विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। पति ने उसके साथ मारपीट की। घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके चली आई। सात जुलाई 2022 को आरोपी पति मुजाहिद परिजनों के साथ महिला मायके पहुंचा। परिजनों की मौजूदगी में आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया।
घटना के बाबत सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पति मुजाहिद, सास परवीन जहां, ससुर नवाब हुसैन, सबा, आसमा, सलोनी और सायबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने टाउनहॉल क्षेत्र का किया भ्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी
