सीतापुर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर दो हादसे हुए। मंगलवार सुबह पहली दुर्घटना कमलापुर इलाके में मुजफ्फरपुर गांव के करीब हुई, इसमें साइकिल सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा अटरिया इलाके में मऊ गांव के निकट हुआ, यहां सड़क पार कर रही एक महिला चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो …

सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर दो हादसे हुए। मंगलवार सुबह पहली दुर्घटना कमलापुर इलाके में मुजफ्फरपुर गांव के करीब हुई, इसमें साइकिल सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा अटरिया इलाके में मऊ गांव के निकट हुआ, यहां सड़क पार कर रही एक महिला चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही हादसों का कारण तेज रफ्तार अनुबंधित बस बताई जा रही है।

कमलापुर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीतापुर की ओर साइकिल सवार महिला और पुरुष जा रहे थे। बताते हैं कि सीतापुर की ओर से लखनऊ जा रही अनुबंधित बस ने अनियंत्रित होकर साइकिल को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, खबर पाकर इलाके की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू किया।

उधर अटरिया में हुआ हादसा करीब सवा दस बजे हुआ, यहां सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर पचास वर्षीय अज्ञात महिला जा रही थी, इसी दौरान अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सीओ सिधौली यादवेन्दु यादव का कहना है कि दोनों ही हादसों का कारण अनुबंधित बस बताया जा रहा है। फिलहाल टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिये गए हैं, दोनों ही मामलों में मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

संबंधित समाचार