ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जींद। हरियाणा के जींद में जिले में जुलाना-जैजैवंती रेलवे स्टेशन के बीच कल रात नांदेड एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि हादसा रजवाहा पुल के निकट हुआ। मृतक की शिनाख्त बख्ताखेड़ा गांव विजय (31) के रूप में हुई है। विजय के चचेरे भाई …
जींद। हरियाणा के जींद में जिले में जुलाना-जैजैवंती रेलवे स्टेशन के बीच कल रात नांदेड एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि हादसा रजवाहा पुल के निकट हुआ। मृतक की शिनाख्त बख्ताखेड़ा गांव विजय (31) के रूप में हुई है। विजय के चचेरे भाई बृजेंद्र ने बताया कि विजय ट्यूबवेल का कुछ सामान लौटाने जा रहा था और आशंका है कि रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
ये भी पढ़ें- कोविड के मामले बढ़े, गुरुग्राम में बनाये गये पांच कन्टेन्मेंट ज़ोन
