अयोध्या: अग्निपथ योजना को लेकर दूसरे दिन भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अयोध्या। अग्निपथ योजना को लेकर मंगलवार को भी ब्लाकों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बीकापुर में ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूरा में अध्यक्ष रामचरित्र मौर्य व मया में अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह योजना लाकर नौजवानों का भविष्य …
अयोध्या। अग्निपथ योजना को लेकर मंगलवार को भी ब्लाकों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बीकापुर में ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूरा में अध्यक्ष रामचरित्र मौर्य व मया में अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह योजना लाकर नौजवानों का भविष्य अंधकार में कर रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना हिंदुस्तान के इतिहास में काला कानून है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने भी योजना को गलत बताया। कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार बीकापुर के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अशोक सिंह, आशुतोष सिंह व उषा कोरी शामिल रहे।
पूरा ब्लॉक के प्रदर्शन में रामदास वर्मा, संजय तिवारी, अनिल सिंह, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे। मया में आशीष गुप्ता, प्रशांत पांडेय, राजदेव वर्मा, हृदय नारायण मिश्रा, मनोज, शकील रहमानी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अग्निपथ योजना में भर्ती और प्रशिक्षण में कोई बदलाव नहीं- सशस्त्र सेना
