कोविड-19 नीति के कारण चीन से बाहर होगा संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता शिखर सम्मेलन का आयोजन
बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता शिखर सम्मेलन का आयोजन कोविड-19 नीति के कारण चीन में नहीं होगा। आयोजकों ने मंगलवार को ऐलान किया कि इस सम्मेलन का आयोजन अब कनाडा में होगा। कोरोना वायरस रोधी सख्त नीति के कारण चीन से बाहर जाने वाला यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्र्रीय कार्यक्रम है। चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा …
बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता शिखर सम्मेलन का आयोजन कोविड-19 नीति के कारण चीन में नहीं होगा। आयोजकों ने मंगलवार को ऐलान किया कि इस सम्मेलन का आयोजन अब कनाडा में होगा। कोरोना वायरस रोधी सख्त नीति के कारण चीन से बाहर जाने वाला यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्र्रीय कार्यक्रम है।
चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन अब दिसंबर में कनाडा के शहर मांट्रियल में होगा, जहां सम्मेलन के संगठन का सचिवालय स्थित है। मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि देश-विदेश में महामारी की स्थिति पर व्यापक मंथन करने के बाद यह फैसला लिया गया। चीन ने पिछले महीने फुटबॉल के एशियाई कप -2023 की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था।
इसने वर्ष 2022 में एशियाई खेलों को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया, जबकि इसका आयोजन सितंबर में हांग्जो शहर में होना प्रस्तावित था। चीन एक सख्त कोविड-19 रोधी नीति का पालन कर रहा है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों की संख्या को सीमित किया गया है। जैव विविधता शिखर सम्मेलन अधिक प्रसिद्ध संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के समान है।
दुनिया के पौधों और जानवरों की प्रजातियों के संरक्षण पर एक वैश्विक समझौते में शामिल होने वाले देश समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करने के लिए नियमित रूप से मिलते हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि चीन आगामी शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखेगा और इसका विषय और लोगो भी अपरिवर्तित रहेगा।
ये भी पढ़ें:- भारत, ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता दीपावली तक होने की उम्मीद: पीयूष गोयल
