बरेली: 525 स्थानों पर हजारों लोगों ने किया योग
बरेली, अमृत विचार। क्रीड़ा भारती बरेली ने जिला बरेली योग एसोसिएशन, आर्यवीर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बरेली, आयुष विभाग एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ मिलकर बरेली में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस मनाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरेश गौतम ने योग कराया। यहां पर 200 खिलाड़ियों के साथ 1500 लोगों ने योगाभ्यास किया। …
बरेली, अमृत विचार। क्रीड़ा भारती बरेली ने जिला बरेली योग एसोसिएशन, आर्यवीर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बरेली, आयुष विभाग एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ मिलकर बरेली में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस मनाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरेश गौतम ने योग कराया। यहां पर 200 खिलाड़ियों के साथ 1500 लोगों ने योगाभ्यास किया।
अनाथालय में योगाचार्य मीना सांधी ने योगाभ्यास कराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आंवला, बरेली एवं बहेड़ी की समस्त शाखाओं में लगभग 525 स्थानों पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह यादव अध्यक्ष डा. शिव राम शर्मा, मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, संयोजक विजय गुप्ता आदि रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: जेई से मारपीट करने वाले संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त
