केंद्र ने मध्य प्रदेश को 1055 करोड़ रुपए का ‘इंसेंटिव’ दिया: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। केंद्र सरकार ने ”स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्पेंडीचर” के तहत मध्य प्रदेश को 1055 करोड़ रुपयों की विशेष प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) प्रदान की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात के बाद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, हमने पब्लिक …

भोपाल। केंद्र सरकार ने ”स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्पेंडीचर” के तहत मध्य प्रदेश को 1055 करोड़ रुपयों की विशेष प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) प्रदान की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात के बाद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है, हमने पब्लिक असेट मैनेजमेंट कंपनी बनाकर जो पब्लिक असेट थे, उनको बेहतर ढंग से मैनेज किया। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने यह किया। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि अगर राज्य ने अलग से कंपनी बनाकर यह किया है, तो यह नीति के तहत ही किया है। इसलिए इस पर अलग से ”कैपिटल गेन टैक्स” नहीं लगना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जब सरकारी विभाग ”असेट मैनेज” (संपत्ति प्रबंधन) का कार्य करता है, तो कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। चौहान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को राज्य को 1055 करोड़ रुपए का इंसेंटिव प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी दिया। चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि सीतारमन ने हमेशा की तरह राज्य के विकास और जनता के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के संबंध में रुचि दिखायी और अत्यंत सकारात्मक चर्चा की। चौहान ने केंद्रीय मंत्री के प्रति इसके लिए भी आभार जताया।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू

 

संबंधित समाचार