बरेली: शहर में हो रही खुदाई के चलते BSNL का नेटवर्क हुआ ठप
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे विकास कार्यों के चलते बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया है। आए दिन होने वाली खुदाई से केबिल कटने से समस्या आ रही है। इसे लेकर बीएसएनएल के अधिकारी स्मार्ट सिटी के तहत काम कराने वाली संस्था को पत्र लिखकर काम कराने से पहले …
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे विकास कार्यों के चलते बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया है। आए दिन होने वाली खुदाई से केबिल कटने से समस्या आ रही है। इसे लेकर बीएसएनएल के अधिकारी स्मार्ट सिटी के तहत काम कराने वाली संस्था को पत्र लिखकर काम कराने से पहले सूचना देने की बात कह चुके हैं।
शहर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणाधीन संस्था मनमर्जी से बिना मैपिंग के ही जहां मन आ रहा है वहां पर खुदाई करा रही है। खुदाई की वजह से पिछले दिनों बरेली क्लब के पास, गंगा चरण अस्पताल, नगर निगम से लेकर शहामतगंज, ओवरब्रिज से एयरपोर्ट गेट तक और केके अस्पताल से राम जानकी गेट तक की बीएसएनएल की केबिल कट जाने से नेटवर्क प्रभावित हुआ।
ऐसे में लगातार बीएसएनएल के अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रही हैं। इस मामले में बीएसएनएल के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि केबिल शिफ्ट करने के लिए बजट मांगा गया है, लेकिन अभी बजट मिला नहीं है। पैसा मिलते ही केबिल को शिफ्ट करा दिया जाएगा। वहीं नगर द्वारा जो केबिल क्षतिग्रस्त की उसे ठीक करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सिंचाई विभाग में बाबुओं के पटल बदलने की तैयारी
