बरेली: अब डाकिया डाक के साथ रखेंगे रेलवे की जानकारी
बरेल, अमृत विचार। अब डाकिए ग्रामीणों को रेलवे के टिकट उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। इसे लेकर रेलवे व डाक विभाग में करार हुआ है। अब घर बैठे ग्रामीणों को रेल टिकट के साथ ही ट्रेन से जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी शहर में रहने वालों के लिए ई-टिकट भले ही एक क्लिक का काम …
बरेल, अमृत विचार। अब डाकिए ग्रामीणों को रेलवे के टिकट उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। इसे लेकर रेलवे व डाक विभाग में करार हुआ है। अब घर बैठे ग्रामीणों को रेल टिकट के साथ ही ट्रेन से जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी
शहर में रहने वालों के लिए ई-टिकट भले ही एक क्लिक का काम हो, लेकिन अधिकांश ग्रामीण आज भी ऑनलाइन ट्रेन टिकट व अन्य सुविधा बुक कराने की जानकारी नहीं होने से डिजिटल भारत मिशन से नहीं जुड़ पा रहे हैं। यदि ग्रामीणों को ऐसी कोई सेवा की दरकार होती है तो उन्हें शहर में मुंंह मांगी कीमत देनी होती है।
डाक ग्रामीण क्षेत्र में हवाई टिकट, रेल टिकट और आईआरसीटीसी द्वारा संचालित पर्यटक ट्रेन के लिए टिकट बुक कराने की सुविधा ग्रामीणों के घर तक पहुंचाएगा। पहले चरण में आईआरसीटीसी अपने आधिकारिक एजेंट के माध्यम से डाकिया को ई-टिकट उपलब्ध कराएगा, जिसे वह यात्री के घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: रेल प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें की निरस्त
