लखनऊ: डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार, सपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
अमृत विचार, लखनऊ । आशियाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा डिलीवरी ब्वॉय की जाति पूछकर खाना लेने से इंकार करने के बाद उसके मुंह पर थूकने और मारपीट करने मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल डिलीवरी ब्वॉय के घर पहुंचा। जिसके बाद प्रतिनिधि …
अमृत विचार, लखनऊ । आशियाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा डिलीवरी ब्वॉय की जाति पूछकर खाना लेने से इंकार करने के बाद उसके मुंह पर थूकने और मारपीट करने मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल डिलीवरी ब्वॉय के घर पहुंचा। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने डिलीवरी ब्वॉय को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। हालांकि,आशियाना पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते 18 जून की रात आशियाना कोतवाली में किला मोहम्मदी गांव निवासी विनीत कुमार रावत ने पेट्रोल पम्प संचालक अजय सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एसीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित खाना घर पहुंचने वाली कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी है।
पीड़ित के मुताबिक, घटना वाले दिन उसे आशियाना इलाके में एक ऑर्डर मिला था। वह खाने का पैकेट लेकर सेक्टर-एच निवासी अजय सिंह के घर पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि वहां दरवाजा खुलते ही निकले व्यक्ति ने उससे नाम पूछा और खाना लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर डिलीवरी ब्वॉय की अपने साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी थी।
इसके बाद पीड़ित ने अजय मिश्रा व उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा। तो अगले दिन अजय सिंह ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ आशियाना थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी कड़ी में आशियाना मंगलवार को पट्रोल पंप संचालक अजय सिंह व वीरू को गिरफ्तार किया है।
सपा प्रतिनिधि मंडल डिलीवरी ब्वाय के घर पहुंचा
बता दें कि ब्वॉय को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल डिलीवरी ब्वॉय के घर पर पहुंचा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात कर उसका हालचाल पूछा था।
इसके अलावा पीड़ित का न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसमें समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल एवं पार्षद शिवकुमार टाइगर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
