बरेली: ब्रह्मस्वरूप सागर साइकिल छोड़कर फिर बसपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर-आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के मतदान से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए ब्रह्मस्वरूप सागर ने पार्टी छोड़ दी। मंगलवार को उन्होंने बसपा के मंडलीय कार्यालय पर समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय …

बरेली, अमृत विचार। रामपुर-आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के मतदान से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए ब्रह्मस्वरूप सागर ने पार्टी छोड़ दी। मंगलवार को उन्होंने बसपा के मंडलीय कार्यालय पर समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ब्रह्मस्वरूप सागर ने पूर्व मंत्री व स्टेट कोआर्डिनेटर राजकुमार गौतम, पूर्व एमएलसी व मंडल प्रभारी नौसाद अली, कई मंडलों के प्रभारी व सांसद नगीना गिरीश चंद्र जाटव की उपस्थिति में बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार ब्रह्मस्वरूप सागर एक दशक पहले बसपा में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने बसपा का दामन छोड़ दिया था। फरवरी 2018 में वह कांग्रेस में चले गए थे और शाहजहांपुर लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव भी लड़ा, लेकिन पिछले साल उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया। अप्रैल में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उन्होंने फरीदपुर से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन सपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया था।

इससे भी ब्रह्मस्वरूप सागर खफा थे। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं ने पुराने साथियों को फिर बसपा से जोड़ने की शुरुआत की। उसमें ब्रह्मस्वरूप सागर को वापस आने की कवायद शुरू हुई।

उनके साथ शाहजहांपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, रनवीर सिंह, पप्पू राना, राजेन्द्र सागर एडवोकेट, विशाल पटेल, राममूर्ति लाल, आफताब अहमद, एजाज कमर, ममता सिंह, मुकेश सागर, हरनाम सागर, डा. छोटेलाल, इंद्रजीत सिंह, राजेश सागर आदि नेता व कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ली है। ब्रह्मस्वरूप सागर बसपा में जोनल कोआर्डिनेटर समेत कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को तीन साल की कैद

संबंधित समाचार