बरेली: पशुगणना में मात्र 3145 गोवंश ही निराश्रित मिले
बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर जिले में निराश्रित पशुओं की गणना की गई थी। नगर पालिका व ब्लाॅकों से भेजी गई रिपोर्ट में मात्र 3145 निराश्रित पशु ही दर्शाये गए हैं। नगर निगम ने गणना के हिसाब से 45 और नगर पालिका बहेड़ी की ओर से दो निराश्रित पशु दर्शाये गए हैं, जो …
बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर जिले में निराश्रित पशुओं की गणना की गई थी। नगर पालिका व ब्लाॅकों से भेजी गई रिपोर्ट में मात्र 3145 निराश्रित पशु ही दर्शाये गए हैं। नगर निगम ने गणना के हिसाब से 45 और नगर पालिका बहेड़ी की ओर से दो निराश्रित पशु दर्शाये गए हैं, जो चौकाने वाले हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित पशु घूमते मिलते हैं।
ऐसे में पशुपालन विभाग की ओर से आई रिपोर्ट आश्चर्यजनक है। शासन के निर्देश पर छह माह की सर्वेक्षण रिपोर्ट पशुपालन विभाग की ओर से मांगी गई थी। ब्लॉक व नगर पालिका से दिए गए निराश्रित पशुओं की संख्या काफी कम दर्शाई गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ललित कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लाॅक व पालिका वार पशु गणना कराई गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सिंचाई विभाग में बाबुओं के पटल बदलने की तैयारी
