अयोध्या: करंट की चपेट में आने से मां, बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमृत विचार, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में बुधवार सुबह घर के अन्दर पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई। बताया जाता है कि खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव निवासी 65 साल खदेरू मौर्य अपने घर के अंदर बोर्ड से लगे पंखे को सुबह …
अमृत विचार, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में बुधवार सुबह घर के अन्दर पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई। बताया जाता है कि खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव निवासी 65 साल खदेरू मौर्य अपने घर के अंदर बोर्ड से लगे पंखे को सुबह हटा रहे थे।
उन्होंने जैसे पंखा हटाने के लिए उठाया करंट ने चपेट में ले लिया। वह बोल नहीं सके। इसी दौरान पंखे की गिरने की आवाज पर जब उनकी 80 साल वृद्ध मां कुंता उनको पकड़ कर खींचना शुरू किया तो वह भी करेंट की चपेट में आ गईं। जब तक परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते तब तक मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों शवों का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसडीओ विद्युत संतोष कुमार ने कहा कि घटना के बारे में अभी उन्हें जानकारी नहीं है।अवर अभियंता से पूछा जायेगा।
पढ़ें-बहराइच: करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत
