बहराइच: पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमृत विचार, बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के कोहली गांव निवासी महिला मंगलवार सुबह से गायब थी। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। ससुराल और मायके के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहली के …
अमृत विचार, बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के कोहली गांव निवासी महिला मंगलवार सुबह से गायब थी। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। ससुराल और मायके के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहली के मजरा साइन बगिया निवासी सबीना (45) पत्नी सलामत अली मंगलवार सुबह 9.30 बजे घर से रहस्यमय हालत में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। महिला की तलाश घर के लोग कर रहे थे। बुधवार सुबह 7.30 बजे बजे नित्यक्रियां के लिए जा रहे थे।
तभी घर से 500 मीटर की दूरी पर बाग में महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। ग्राम प्रधान ने शव पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटना की जानकारी पर मायके के लोग भी पहुंच गए।
मायके के लोगों के साथ मृतका के पति ने हत्या किए जाने की बात कहते हुए तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
