सीएम योगी ने छात्रों से संवाद कर दिया सफलता का मंत्र, बोले अपडेट रहना बेहद जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 10 टापर्स से संवाद किया। जिसमे उन्होंने न केवल छात्रों से सवाल पूंछे बल्कि उन्हें सफलता के लिए जरूरी मंत्र भी दिया। उन्होंने छात्रों से पूंछा कि वो लाइब्रेरी जाते हैं, या अखबार पढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों …

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 10 टापर्स से संवाद किया। जिसमे उन्होंने न केवल छात्रों से सवाल पूंछे बल्कि उन्हें सफलता के लिए जरूरी मंत्र भी दिया। उन्होंने छात्रों से पूंछा कि वो लाइब्रेरी जाते हैं, या अखबार पढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातचीत की।

लखनऊ स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से खुलकर बात की। उन्‍होंने पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में सबसे विस्‍तार से बात की। इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? इस बात पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में सफलता के लिए अपडेट रहना जरूरी है।

उन्‍होंने कहा कि अखबार में सिर्फ स्‍वयं से सम्‍बन्धित ही नहीं पूरी न्‍यूज को पढ़ना चाहिए। अखबार का सम्‍पादकीय पृष्‍ठ बहुत सारी जानकारियों का खजाना होता है। देश-दुनिया की बहुत सारी जानकारियां आपको मिलेंगी। देश के प्रमुख चिंतकों, लेखकों, विद्वानों और राजनेताओं के आर्टिकल होते हैं। उनसे आपका सामान्‍य ज्ञान बहुत अच्‍छा हो जाएगा। अखबार आपको हमेशा अपडेट करेगा। उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए आगे बढ़ने में खुद को अपडेट रखने की जरूरत है।

सीएम योगी ने एक-एक कर सभी टापर्स से उनकी आगे की योजना के बारे में पूछा। सीएम ने कहा कि अपनी तैयारी और सफलता के बारे में आत्‍मविश्‍वास होना चाहिए। हिम्‍मत नहीं हारनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को लाइब्रेरी नियमित रूप से जाना चाहिए। अखबार नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। उन्‍होंने बताया कि यूपी सरकार ने एनडीए, नीट, आईआईटी-जेईई या अन्‍य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘अभ्‍युदय’ कोचिंग की व्‍यवस्‍था की है। इसका संचालन वे लोग कर रहे हैं जो उस प्रतियोगिता को पहले पास कर चुके हैं। जैसे जिले में तैनात आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस, डॉक्‍टर, इंजीनियर आदि।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में मायावती और शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार