रामपुर: लोकसभा उपचुनाव के लिए फर्जी आईडी कार्ड बनाता एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां में छापा मारकर लोकसभा उप चुनाव के लिए फर्जी आईडी कार्ड बनाते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल,एक प्रिटंर पांच फर्जी आधार कार्ड,आधार कार्ड बनाने के पेपर व 700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने …

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां में छापा मारकर लोकसभा उप चुनाव के लिए फर्जी आईडी कार्ड बनाते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल,एक प्रिटंर पांच फर्जी आधार कार्ड,आधार कार्ड बनाने के पेपर व 700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उस पर सख्त कार्रवाई कर दी है।

शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां चाह जट्टा मोहम्मद फरीद चुनाव के लिए लोगों के फर्जी आधार कार्ड आईडी आदि फोटो व नाम पता एडिटिंग करके बना रहा है। वहां पर काफी लोगो की भीड़ लगी है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी,तो आरोपी मोबाइल से फोटो एडिट कर फर्जी आधार कार्ड बनाकर प्रिटंर से निकालकर दे रहा था।

जिसे मौके से उसे मोबाइल फोन व प्रिटंर मशीन एवं आठ फर्जी आधार कार्ड व आधार कार्ड बनाने के पेपर सहित गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी मोबाइल फोन से पीसकार्ड ऐप के माध्यम से फोटो एडिटिंग करके नाम पता व आधार कार्ड बदलकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता है।काफी समय से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रहीं है।

ये भी पढ़ें:- गले में तख्ती डाल थाने पहुंचे शातिर बदमाश, अपराध की दुनिया से की तौबा

संबंधित समाचार