लखीमपुर-खीरी: खरगापुर में दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी
अमृत विचार, ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में घुस आए चोरों ने दो मकानों पर धावा बोलकर 30 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने आदि सामान चुरा लिया। तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मंगलवार की रात खरगापुर गांव में दीवार पर …
अमृत विचार, ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में घुस आए चोरों ने दो मकानों पर धावा बोलकर 30 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने आदि सामान चुरा लिया। तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मंगलवार की रात खरगापुर गांव में दीवार पर चढ़कर राधेश्याम वर्मा के मकान में घुस आए चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी, सोने की जंजीर, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, अंगूठी, छह जोड़ी पायल आदि लाखों का माल पार कर लिया।
चोरों ने इसी रात पड़ोसी मुनेंद्र सिंह उर्फ पिंकू के घर धावा बोलकर 10000 की नकदी, सोने चांदी के गहने आदि हजारों का सामान पार कर दिया। चोरों ने इसी रात विधवा महिला मंजू देवी पत्नी विजयपाल के घर भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के जाग जाने पर चोर घटना को अंजाम देने में विफल रहे।
बताया कि परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे, उन्हें चोरी का पता बुधवार सवेरे सामान बिखरा पड़ा देखने पर चला। पीड़ितों ने तहरीर पुलिस को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन हो रही है।
यह भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: खतौनी में दर्ज है नाम, दे रहे जमीन का लगान फिर भी वन विभाग कह रहा भूमाफिया
