गोंडा: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला बैंककर्मी का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी की शव बुधवार को उसके कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। महिला बैंक कर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से …

गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी की शव बुधवार को उसके कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। महिला बैंक कर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र केआवास विकास कालोनी की रहने वाली ॠचा पांडेय भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात थी। पिछले महीने ही उसका प्रमोशन सहायक प्रबंधक के पद पर हुआ था। बुधवार को ॠचा पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। बैंककर्मी का शव फंदे से लटकता मिलने की जानकारी पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारत्रों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं सहायक प्रबंधक की अचानक हुई मौत से बैंक कर्मी स्तब्ध हैं।

शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि ॠचा पांडेय का हाल ही में सहायक प्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ था। ॠचा इसी जिले की रहने वाली थी और आवास विकास कालोनी स्थित अपनी ससुराल में परिवार समेत रहती थी। बुधवार को अचानक उसके श्वसुर ने बैंक पहुंचकर ॠचा के मौत की सूचना दी तो बैंककर्मी स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बैंककर्मी ने दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल, सहकर्मियों को बताया जिम्मेदार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव