गदरपुर: किसानों का आढ़ती पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप
गदरपुर, अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई किसानों ने अनाज मंडी के एक आढ़ती पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नंदपुर, तिलपुरी, आर्यनगर एवं दिनेशपुर आदि क्षेत्रों के कई किसानों ने थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों …
गदरपुर, अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई किसानों ने अनाज मंडी के एक आढ़ती पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम नंदपुर, तिलपुरी, आर्यनगर एवं दिनेशपुर आदि क्षेत्रों के कई किसानों ने थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने बताया कि अनाज मंडी में एक आढ़ती से उन लोगों का काफी पुराना लेनदेन चल रहा था। किसान अपनी उपज को लेकर आढ़ती की दुकान पर आते थे और लेन-देन करते थे। लेकिन कुछ दिनों से आढ़ती अपनी दुकान को छोड़कर कहीं गायब हो गया है। रुपये देने में आनाकानी कर रहा है।
किसानों को रुपया ना मिलने के कारण समस्त किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि पैसा नहीं मिलने के कारण अगली फसल बोने के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शाह ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं इसकी मामले की जांच एसआई राहुल राठी को सौंपी है। इस मौके पर उदय शंकर, रामप्रवेश सोनू सिंह, सतीश कुमार, सागर सिंह, विनोद सिंह, कल्लू, नंदराम सिंह, प्रेम सिंह, अजय पाल सिंह आदि किसान मौजूद थे।
