हरदोई: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवती का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इसका पता होते ही सीओ हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति के अलावा सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ मामला …

हरदोई। युवती का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इसका पता होते ही सीओ हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति के अलावा सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते हैं कि हरपालपुर थाने के नांदखेड़ा निवासी अमरदीप की 21 वर्षीय पत्नी रिंकी का शव बुधवार को घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी पर झूलता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। वही सीओ हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर वहां मामले की पड़ताल की।

रिंकी के पिता महादेव पुत्र जयपाल निवासी मोहनपुरवा कोतवाली बिलग्राम ने हरपालपुर कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज में बाइक व सोने की चैन को लेकर पति अमरदीप, जेठ अश्वनी,जेठानी शांति, सास तारावती व ननंद विनीता लगातार मारपीट कर प्रताड़ित किया करती थी।

बुधवार को उसकी पुत्री की मारपीट कर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। रिंकी के एक दुधमुंहा बच्चा भी है। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएचओ उमाकांत दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: विवाहिता की मौत के मामले में चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार