बाराबंकी: कहीं विद्यालयों में ताला तो कहीं नदारद मिले शिक्षक, एबीएसए ने किया निरीक्षण
रामसनेहीघाट/बाराबंकी। बनीकोडर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था को जानने के लिए ब्लाक के विद्यालय आकस्मिक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सड़वा भेलू का निरीक्षणसुबह 8:15 पर करने के लिए पहुंचे। वहां उन्हें विद्यालय में ताला बंद मिला। इसके लिए प्रधानाध्पक नीलम के विरुद्ध …
रामसनेहीघाट/बाराबंकी। बनीकोडर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था को जानने के लिए ब्लाक के विद्यालय आकस्मिक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सड़वा भेलू का निरीक्षणसुबह 8:15 पर करने के लिए पहुंचे। वहां उन्हें विद्यालय में ताला बंद मिला।
इसके लिए प्रधानाध्पक नीलम के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही व विद्यालय के अन्य अध्यापकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कार्यवाही के लिए पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी को भेज दिया ,इसके पश्चात 8:40 पर प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक ज्योत्स्ना राय ,सहायक अध्यापक विवेकानन्द यादव,शिक्षा मित्र रेशमा खातून,एवम सबा परवीन अनुपस्थित पाए गए।इसके पश्चात 9:23 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें सहायक अध्यापक सत्यपाल यादव अनुपस्थित पाए गए।
9:45 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर का निरीक्षण किया गया,10:15 पर पूरे दूलम का निरीक्षण किया गया। जिसमें सहायक अध्यापक शैली त्रिपाठी अनुपस्थित पायी गयी,10 बजकर 40 मिनट पर कम्पोजिट विद्यालय सिल्हौर का निरीक्षण किया गया जिसमें सहायक अध्यापक कुसुमलता वर्मा,अमित कुमार ,अनुदेशक एकता कुमारी अनुपस्थित पायी गयी,11:55 पर प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ का निरीक्षण किया गया।
12:15 पर प्राथमिक विद्यालय भरहेमऊ का निरक्षण किया गया जिसमें प्रधानाध्यापिका चिकित्सीय अवकाश पर पायी गयीं, 12:50 पर प्राथमिक विद्यालय चौरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए सभी अद्यापकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सभी के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पत्र जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी बाराबंकी को प्रेषित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीते 2 दिन पहले हुई। मीटिंग में सभी को स्पष्ट कर दिया था। कि जो विद्यालय नहीं आएगा और शिक्षा के प्रति लापरवाह रहेगा उसे बख्शा नही जाएगा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विधायक रानू सिंह के साथ किया पाली थाने का निरीक्षण
