बहराइच: बाघ ने एक किसान को बनाया निवाला, दो लोग बाल-बाल बचे
मोतीपुर/बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के भरथापुर गांव निवासी किसान बुधवार को अन्य दो किसानों के साथ घास छीलने खेत को जा रहा था। तभी बाघ ने किसान को दबोचकर निवाला बना लिया। जबकि दो किसान मौके से भागने में कामयाब रहे। मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किसान की मौत से परिवार …
मोतीपुर/बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के भरथापुर गांव निवासी किसान बुधवार को अन्य दो किसानों के साथ घास छीलने खेत को जा रहा था। तभी बाघ ने किसान को दबोचकर निवाला बना लिया। जबकि दो किसान मौके से भागने में कामयाब रहे। मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किसान की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का भरथापुर गांव जंगल में ही बसा हुआ है। गांव निवासी किसान घनश्याम राजभर (57) पुत्र शिवराज राजभर बुधवार सुबह नौ बजे मवेशियों के लिए घास छीलने जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी एक बाघ आया। बाघ ने कतर्नियाघाट रेंज के कक्ष संख्या एक और दो के बीच घनश्याम राजभर को दबोच लिया। जबकि दो सहयोगी शोर मचाते हुए फरार हो गए। बाघ ने किसान को कई स्थानों पर हमला करने के बाद नोंच लिया।
सूचना पाकर वन रक्षक कौशल किशोर और योगेश सिंह मौके पर पहुंचे। घायल किसान को लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी की सूचना पर मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है।
नदी के उस पार बसा है गांव
कतरनियाघाट रेंज में स्थित भरथा पुर गांव वन ग्राम गांव है। गांव जंगल में ही गेरुआ नदी के उस पार बसा हुआ है। गांव में नाव से नदी पार कर ही जाया जा सकता है। साथ ही गांवके लोगों के विस्थापन का कार्य वर्षों से चल रहा है। लेकिन अभी तक किसी का विस्थापन नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर
