केजीएमूय : प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी को मिली एक और अहम जिम्मेदारी, बतौर डीन सभालेंगे चिकित्सा विश्वविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था
लखनऊ। केजीएमयू के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी को एक और जिम्मेदारी दी गयी है। प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी को डीन नियुक्त किया गया है। केजीएमयू में आज बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में प्रो. त्रिपाठी को डीन बनाये जाने पर अपनी सहमति दे दी है। दरअसल, केजीएमयू की मौजूदा …
लखनऊ। केजीएमयू के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी को एक और जिम्मेदारी दी गयी है। प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी को डीन नियुक्त किया गया है। केजीएमयू में आज बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में प्रो. त्रिपाठी को डीन बनाये जाने पर अपनी सहमति दे दी है।
दरअसल, केजीएमयू की मौजूदा डीन प्रो.उमा सिंह 27 जून को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उसी दिन प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी डीन पद का चार्ज लेंगे। जार्च लेने के बाद प्रो.अनिल कुमार त्रिपाठी क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग का कार्य देखने के साथ ही केजीएमयू के आकादमिक व्यवस्था में कसावट लाने का काम करेंगे।
प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी को प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यो का लंबा अनुभव रहा है, वह लंबे समय से केजीएमयू के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष के तौर पर लंबा काम तो किया ही है, इसके अलावा वह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक भी रह चुके हैं, इतना ही नहीं उन्होंने एसजीपीजीआई में निदेशक का कार्यभार संभाला है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: केजीएमयू में बढ़ रही है हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या
