भाजपा करा सकती है उपचुनाव में धांधली: सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकताओं को डराने धमकाने और चुनाव जीतने के लिए धांधली कराने की आशंका व्यक्त करते हुये इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को सूबे के मुख्य चुनाव …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकताओं को डराने धमकाने और चुनाव जीतने के लिए धांधली कराने की आशंका व्यक्त करते हुये इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को सूबे के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा हार के डर से सत्ता के दुरूपयोग पर उतारू है।

सपा कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाने की साजिशें की जा रही है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के विधान सभा क्षेत्र सगड़ी, गोपालपुर और मेंहनगर के कई गांवों में सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा सपा के कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव दिया जा रहा है।

भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मतदाता को रोकने के लिए तथा मतदान बाधित करने के लिए सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पुलिस को दिये है ताकि थानाध्यक्षों के माध्यम से उनको घर से उठाकर थाने में बैठाया जा सके। इसी तरह रामपुर में सक्रिय समाजवादी कार्यकर्ताओं को जबरन घरों से उठाया जा रहा है और विभिन्न थानों में उन्हें बैठाया गया है। घंटों पूछताछ कर उत्पीड़न किया जा रहा है।

सपा का कहना है कि भाजपा सरकार के मंत्री चुनाव जीतने के लिए बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों, लेखपालो और सेक्रेट्रियों पर दबाव बनाकर भाजपा को वोट दिलाने के लिए मजबूर कर रहे है। भाजपा के लोग यह धमकी दे रहे है कि कल फोर्स लगाकर समाजवादी पार्टी के एजेन्ट ही नहीं बनने देंगे ताकि ईवीएम से बेईमानी की जा सके। पार्टी का कहना है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धांधली करा रही है और समाजवादी पार्टी के वोटों को रोकने का काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज हिंसा मामला: AIMIM और सपा नेताओं की संपत्ति होगी कुर्क, सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

संबंधित समाचार