पीलीभीत: एसपी दफ्तर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस लाइन में खाया जहर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत। थाना स्तर पर फरियादियों की सुनवाई में बरती जा रही ढील एक बार फिर पुलिस विभाग के लिए फजीहत का सबब बन गई। मुकदमा दर्ज कराने के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता एसपी दफ्तर पहुंची और फिर पुलिस लाइन परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। …

पीलीभीत। थाना स्तर पर फरियादियों की सुनवाई में बरती जा रही ढील एक बार फिर पुलिस विभाग के लिए फजीहत का सबब बन गई। मुकदमा दर्ज कराने के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता एसपी दफ्तर पहुंची और फिर पुलिस लाइन परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। आनन-फानन में अंडर ट्रेनिंग सीओ की अगुवाई में पुलिस बल पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसका इलाज किया गया।

एसपी दिनेश कुमार, सीओ लल्लन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़िता से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएमओ डा. आलोक कुमार शर्मा से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। एसपी ने बताया कि आरोपी का गैर जमानती वारंट लिया जा चुका है। उसकी जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस लाइन में इस तरह की घटनाएं बेहतर पुलिसिंग के दावों की पोल खोल चुकी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई 10 की मौत, 7 घायल

संबंधित समाचार