Ranji Trophy Final 2022 : शतक लगाने के बाद सरफराज खान की आंखों से छलके आंसू, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में गुरुवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने शतकीय पारी खेली। इस पारी को खेलने के बाद वह भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। अब वीडियो …

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में गुरुवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने शतकीय पारी खेली। इस पारी को खेलने के बाद वह भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस सीजन का रणजी फाइनल 41वीं बार की चैंपियन मुंबई और 22 साल बाद फाइनल में पहुंची मध्यप्रदेश टीम के बीच खेला जा रहा है। 22 जून को शुरू हुए इस मैच में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। फाइनल की पहली पारी में सरफराज ने 134 रन बनाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 243 गेंदों का सामना किया। इसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। मुंबई के लिए सरफराज के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 78 और पृथ्वी शॉ ने 47 रनों का योगदान दिया। मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आल आउट हो गई।

150 से ज्यादा के औसत से बना रहे रन
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सरफरा ने 9 पारियों में 928 रन बनाए थे। वहीं, इस सीजन 133.85 के औसत के साथ 937 रन बना चुके हैं। कम से कम 2000 फर्स्ट क्लास रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत 82 है। उनके आगे सिर्फ डॉन ब्रेडमैन हैं। फाइनल से पहले सरफराज खान के बल्ले से 275, 63, 48, 165, 153, 40, 59 रन नाबाद के स्कोर निकले थे। गुरुवार को मुंबई ने अपनी पारी को 248/5 से आगे बढ़ाया और स्कोर में 126 रन जोड़े और 5 विकेट भी गंवाए।

ये भी पढ़ें : रणजी ट्रॉफी फाइनल : चाय तक मध्य प्रदेश का स्कोर 43/0, मुंबई से 331 रन पीछे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता