अमिताभ बच्चन ने ‘नाच पंजाबन’ गाना पर किया डांस, फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर डांस किया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारो ने इस …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर डांस किया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

बॉलीवुड के कई सितारो ने इस गाने पर डांस किया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी लाइफ से जुडे अपडेट फैंस के साथ भी साझा करते रहते हैं। अमिताभ की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह फिल्म ‘नाच पंजाबन’ गाना के स्टेप को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर अमिताभ बच्चन ब्लू कलर का हुडी पहने हुए नाच पंजाबन के हुक स्टेप को करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, नाच पंजाबन नाच पंजाबन, नाच पंजाबन। अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ की कहानी एक पंजाबी फैमिली के दो कपल के बीच तीखी नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें दोनों ही तलाक के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-अमिताभ बच्चन के कमिटमेंट से इंस्पायर हुए अयान मुखर्जी, कहा- बिग बी का डेडिकेशन गजब का है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म