अयोध्या: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, खेत से शव हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध रामबरन पुत्र हरिभजन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित खेत से शव बरामद हुआ। कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत थाना कुमारगंज क्षेत्र के कटघरा गांव …

अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध रामबरन पुत्र हरिभजन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित खेत से शव बरामद हुआ। कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत थाना कुमारगंज क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी रामबरन प्रतिदिन की तरह अपने खेत की रखवाली करने घर से लगभग 500 मीटर दूर जाया करते थे। वहीं पर पशुओं को भी रखे हुए थे। रामबरन बीते 21/22 कि रात खेत में रखवाली करने गए हुए थे। सुबह जब काफी समय तक घर वापस नहीं आए तो वहां पर परिजनों ने जाकर देखा तो रामबरन मृत पड़े हुए थे।

मृतक का बेटा घर पहुंचकर अपने पिता को देखकर रोने बिलखने लगा उसी बीच किसी व्यक्ति की निगाह मृतक के गर्दन पर जा पहुंची जहां पर काला निशान बना हुआ था। घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

पढ़ें-बरेली: संदिग्ध हालात में मिला शायरा नगमा का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार