निजी अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज, महिला की मौत के बाद किया गया था सील
हरदोई, अमृत विचार। पाली बाईपास पर रिलीफ हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद उसे सील कर दिया गया था। उसके बाद गुरुवार को हॉस्पिटल के खिलाफ बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने के मामले में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में …
हरदोई, अमृत विचार। पाली बाईपास पर रिलीफ हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद उसे सील कर दिया गया था। उसके बाद गुरुवार को हॉस्पिटल के खिलाफ बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने के मामले में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें कि करीब एक महीने पहले रिलीफ हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर में एक महिला की इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। तीमारदारों के काफी मान-मनोव्वल के बाद महिला को रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस सिलसिले में महिला के पति ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ इलाज का सारा पैसा पहले जमा कराने और ज़बरदस्ती मरीज को रोके रखने की डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम सख्त हुए। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एसडीएम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिलीफ हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर को सील कर दिया । गुरुवार को शाहाबाद सीएचसी अधीक्षक डा. मार्कंडेय प्रसाद ने शाहाबाद कोतवाली में बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने के मामले में धारा 419/ 420/ आईपीसी 15 (2) हॉस्पिटल मेडिकल काउंसिल 1956 के तहत मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद झोलाछाप डाक्टरों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें –हरदोई: हॉस्पिटल में लापरवाही के चलते महिला की हुई मौत, मचा हंगामा
