सीतापुर: बीसी संचालक ने भाई-बहन पर बांके से किया हमला, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तालगांव/सीतापुर। गांव स्तर पर संचालित बीसी के पैसे के लेनदेन को लेकर हुये विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो बीसी संचालक ने बांके से भाई-बहन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। …

तालगांव/सीतापुर। गांव स्तर पर संचालित बीसी के पैसे के लेनदेन को लेकर हुये विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो बीसी संचालक ने बांके से भाई-बहन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बुधवार की शाम तालगांव इलाके के न्यामूपुर गांव निवासी जीशान पुत्र इस्माइल के अनुसार गांव के ही मुकीद पुत्र छोटकन्ने बीसी का संचालन करता है। जीशान मुकीद के पास पैसे लेने गया था। इसी बीच लेनदेन को लेकर जीशान व बीसी संचालक में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गये और मारपीट करने लगे।

उसी दौरान बीसी संचालक मुकीद ने बांके से जीशान पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें जीशान व उसकी बहन फूलबानों गम्भीर घायल हो गईं तथा पिता इस्माइल माता किस्मतुन भी घायल हो गई। इस मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के मुकीद उसके पिता छोटकन्ने भाई फिरोज व लईक को भी हल्की चोटें आई हैं।

जीशान व बहन फूलबानों को सीएचसी परसेंडी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना दोनों पक्षों ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली हैं। तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: रेस्टोरेंट्स संचालक को गोली मारने वाला दबंग पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

संबंधित समाचार