लखनऊ: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गार्ड गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महानगर पुलिस ने गुरुवार को नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर दो दिन पूर्व एक युवती ने दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने …

लखनऊ। महानगर पुलिस ने गुरुवार को नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर दो दिन पूर्व एक युवती ने दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय इलाके से पंकज कुमार शर्मा (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के हरिद्वार करिश्मा बाजार ज्वालापुर का रहने वाला है। दो दिन पूर्व घरेलू काम करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी बतौर सिक्योरिटी गॉर्ड कार्यरत है।

पीड़िता को नौकरी की तलाश थी तो उससे संपर्क किया। आरोपी ने उसे बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसकी इन हरकतों से तंग होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी सिक्योरिटी गॉर्ड पंकज शर्मा की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: एसपी दफ्तर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस लाइन में खाया जहर, हालत गंभीर

संबंधित समाचार