लखनऊ: मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला लेडी डॉन निकला भीम आर्मी का कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को ट्वीट कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लेडी डॉन नाम से फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट कर के लगातार धमकियां दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को ट्वीट कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लेडी डॉन नाम से फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट कर के लगातार धमकियां दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है। जो आर्मी का कार्यकर्ता भी है।

दरअसल, आरोपी सोनू ने लेडी डॉन के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया था। जिसके माध्यम से वह ट्वीट कर के यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगाने की बात लिखा था। साथ ही दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा था कि योगी आदित्यनाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटे बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर मारेंगी।

राशिद ने बम लगा दिया है। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को वारंट बी पर गोरखपुर लाई और रिमांड बनवाकर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि इस धमकी के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था और जांच में जुटी थी। जांच में सामने आया कि यह ट्वीट फिरोजाबाद के सोनू ने किया था।

सोनू सिरसागंज थाने के अहमदपुर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में थी। इस बीच पता चला कि सोनू पिछले एक माह से जेल में है। जांच के दौरान पता चला कि एक माह पूर्व एक मामले में पकड़ने गई आगरा पुलिस पर उसने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद मई 2022 के पहले सप्ताह में आगरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:-लालकुंआ: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता का चालान काटने पर बवाल

संबंधित समाचार