लखनऊ: तबादला नीति के खिलाफ राज्य कर्मचारी परिषद ने जताया रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने तबादला नीति के विपरीत जाकर स्थानांतरण करने को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया है। कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने गुरुवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. वेदव्रत सिंह से मुलाकात की। एवं निदेशालय द्वारा जारी की गई नई स्थानांतरण नीति बदलने की …

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने तबादला नीति के विपरीत जाकर स्थानांतरण करने को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया है। कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने गुरुवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. वेदव्रत सिंह से मुलाकात की। एवं निदेशालय द्वारा जारी की गई नई स्थानांतरण नीति बदलने की बात उनके सामने रखी।

प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने महानिदेशक को बताया कि शासन की स्थानांतरण नीति में समूह ग एवं घ के लिए नीतिगत स्थानांतरण की कोई व्यवस्था नहीं है। समूह ग के लिए मात्र पटल परिवर्तन /क्षेत्र परिवर्तन की नीति शासन द्वारा बनाई गई है।

उन्होंने महानिदेशक से बातचीत के दौरान कहा कि यदि शासन की नीति के विपरीत जाकर समूह ग के कर्मचारियों का नीतिगत स्थानांतरण किया जाएगा तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसपर महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि शासन की नीति के विपरीत किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार जल्द लाएगी नई तबादला नीति, इन कर्मचारियों को मिलेगी मनचाही तैनाती

संबंधित समाचार