अमरोहा: गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर की है। यहां के रामवीर सैनी के बेटे बिजेंद्र सैनी ने गुरुवार की रात किसी समय घर के सामने नीम के पेड़ में अपनी शर्ट से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन घर का कूड़ा डालने गए, तो देखा कि विजेंद्र …
अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर की है। यहां के रामवीर सैनी के बेटे बिजेंद्र सैनी ने गुरुवार की रात किसी समय घर के सामने नीम के पेड़ में अपनी शर्ट से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब परिजन घर का कूड़ा डालने गए, तो देखा कि विजेंद्र सैनी का शव नीम के पेड़ से लटक रहा है। परिजनों की चीख निकल गई,घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शव को नीचे उतारा। विजेंद्र की शादी दो वर्ष पहले मिथलेश के साथ हुई थी। मिथिलेश के पास 6 माह की एक बेटी है। अब से चार दिन पहले विजेंद्र की पत्नी से कुछ कहासुनी हो गयी थी।
जिसमें बिजेंद्र की पत्नी मिथलेश अपने मायके में चली गयी और बिजेंद्र ही अपनी पत्नी को डिडौली गांव के बस अड्डे पर बैठाकर आया था। गुरुवार की रात बिजेंद्र ने शराब पी कर घर में भी अपने परिजनों से झगड़ा किया तथा रात से ही बिजेंद्र घर पर नहीं था। बिजेंद्र ने किसी समय फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता रामवीर और मां माया का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई सुकर्मपाल राणा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: युवक के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, आरोपियों को पकड़ने की मांग हुई तेज
