लखीमपुर खीरी: ट्रक और बस की भीषण टक्कर, हादसे में चालक समेत चार यात्रियों की मौत
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। पीलीभीत बस्ती हाइवे पर शुक्रवार को थाना ईसानगर क्षेत्र बंद भीषण हादसा हो गया। गाव अदलीशपुर के पास भूसी भरे ट्रक और रोडवेज की अनुबंधित बस में सीधी भिंडत हो गयी। हादसे बंद बस चालक भालचंद्र सहित बस में सवार चार लोगों के मरने की खबर है। करीब सात यात्री गंभीर रूप …
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। पीलीभीत बस्ती हाइवे पर शुक्रवार को थाना ईसानगर क्षेत्र बंद भीषण हादसा हो गया। गाव अदलीशपुर के पास भूसी भरे ट्रक और रोडवेज की अनुबंधित बस में सीधी भिंडत हो गयी। हादसे बंद बस चालक भालचंद्र सहित बस में सवार चार लोगों के मरने की खबर है। करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी खमरिया ले गयी है। इनमे सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
यह भी पढ़ें- बरेली: सिकलापुर दिनेश नर्सिंग होम के पीछे चला अतिक्रमण अभियान
