‘अग्निपथ’ पर फूटा किसानों का गुस्सा, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
अमृत विचार, अयोध्या। अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भी आ गया है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद के पदाधिकारी गांधी पार्क में प्रदर्शन करते पैदल मार्च निकाल कलेक्ट्रेट जा रहे थे कि वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया, जहां किसानों ने योजना के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट …
अमृत विचार, अयोध्या। अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भी आ गया है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद के पदाधिकारी गांधी पार्क में प्रदर्शन करते पैदल मार्च निकाल कलेक्ट्रेट जा रहे थे कि वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया, जहां किसानों ने योजना के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना जोकि देश के जवानों को मूर्ख बनाने की योजना है मात्र 4 साल के लिए संविदा के आधार पर भर्ती किया जाना, कोई ग्रेड ना देना व 4 साल बाद निकालने के बाद पेंशन की व्यवस्था ना होना निश्चित रूप से जवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
घनश्याम वर्मा ने कहा कि 25 परसेंट अग्निवीरों का प्रमोशन करते हुए परमानेंट किया जाना है जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की संभावना है इसलिए अग्निपथ योजना पूरी तरह से वापस होना चाहिए ।
प्रदर्शन में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अभयराज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, शंकर पाल पांडे, राम गणेश मोरिया, रंजीत कोरी, जिला महासचिव सर्वजीत वर्मा, जिला सचिव टाइगर भोला सिंह, रामप्रताप गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा ,बाबूराम तिवारी व रामगोपाल मौर्य आदि किसान रहे।
पढ़ें-अग्निपथ योजना के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने की लोगों से अपील, जानें क्या कहा
