किसानों ने अग्निपथ योजना को बताया युवाओं की बदहाली का रास्ता, विरोध में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार । केंद्र सरकार की ओर सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लागू की गई है। जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के लोग भी उतर आए हैं। शुक्रवार को किसानों कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। केंद्र सरकार की ओर से …

बहराइच, अमृत विचार । केंद्र सरकार की ओर सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लागू की गई है। जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के लोग भी उतर आए हैं। शुक्रवार को किसानों कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

केंद्र सरकार की ओर से सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू की गई है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। योजना के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन हुआ। अब प्रांतीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा भी विरोध में उतर आया हैं। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नियम का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के द्वारा युवाओं को बदहाली के रास्ते पर धकेल रही है। सेना की नौकरी भी प्राइवेट लिमिटेड बन गई है। सभी ने योजना को हटाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, कोतवाल समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें –अयोध्या: ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में उतरे किसान संगठन, बोले- युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे

संबंधित समाचार