मौसम विभाग ने जताई जोरदार बारिश की उम्मीद, पढ़िए मौसम का ताज़ा अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जून से जोरदार बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून आगे की तरफ बढ़ेगा। लखनऊ में …

लखनऊ, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जून से जोरदार बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून आगे की तरफ बढ़ेगा। लखनऊ में दो दिन बाद प्री-मानसून गतिविधियों के तहत ठण्डी हवा के बदली और बरसात होगी। ऐसा मौसम फिलहाल 29 जून तक बना रहेगा। यही नहीं दिन का तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकत है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में जो निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है वह अगले तीन-चार दिनों में बरसात का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग ने इसी के आधार पर पूर्वानुमान जताया है कि 26 जून से लखनऊ में बरसात होगी पर यह प्री-मॉनसून गतिविधियों से होगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश जमकर भीगेगा।

भीषण उमस से जूझ रहा लखनऊ पिछले दिन से आस लगाए है कि अब बरसात शुरू होगी। पर मानसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होकर सोनभद्र (चुर्क) में ठिठका हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जून से लखनऊ में बरसात का पूर्वानुमान लगाया था।

इसे भी पढ़ें –मथुरा में देर रात हुई बारिश से सरसों और आलू की फसल को हुआ भारी नुकसान

संबंधित समाचार