अब बलिया से प्रयागराज पहुंचना होगा आसान, 27 जून से रामबाग रेलवे स्‍टेशन से मिलेगी मेमू ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। कोरोना संक्रमण काल के बाद एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन रफ्तार पकड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिये एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का 27 जून से मार्ग विस्तार करने का फैसला लिया है। जिससे अब …

बलिया। कोरोना संक्रमण काल के बाद एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन रफ्तार पकड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिये एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का 27 जून से मार्ग विस्तार करने का फैसला लिया है। जिससे अब यह स्पेशल ट्रेन बलिया से प्रयागराज रामबाग तक चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05169 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 27 जून से बलिया से सुबह 05.55 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी सिटी से सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी। बताया कि पुन: यह ट्रेन वाराणसी से दिन में 09.55 बजे, बनारस से 10.10 बजे, भुल्लनपुर से 10.14 बजे, हरदत्तपुर से 10.21 बजे, राजा तालाब से 10.28 बजे, झूंसी से 12.22 बजे तथा दारागंज से 12.32 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 12.55 बजे पहुंचेगी।

वहीं वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जून को प्रयागराज रामबाग से दिन में 14.40 बजे प्रस्थान कर दारागंज से 14.48 बजे, झूंसी से 14.54 बजे, रामनाथपुर से 15.03 बजे, सैदाबाद से 15.12 बजे, हंडिया खास से 15.20 बजे, भीटी से 15.28 बजे, भुल्लनपुर से 17.03 बजे, बनारस से 17.20 बजे, वाराणसी से 17.40 बजे तथा वाराणसी सिटी 18.05 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए रात में 9.40 बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुॅचेगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी, ट्रेनें भी गई खंगाली

संबंधित समाचार