अग्निपथ योजना के विरोध में आये किसान, दिया ज्ञापन
वाराणसी, अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए लायी गई अग्निपथ योजना के विरोध में अब कई संगठन भी आ गए है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में किसानों ने इस योजना को लेकर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध …
वाराणसी, अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए लायी गई अग्निपथ योजना के विरोध में अब कई संगठन भी आ गए है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में किसानों ने इस योजना को लेकर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया गया। प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्रक एसीएम (चतुर्थ) अंशिका दीक्षित को दिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने इस योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे। ज्ञापन देने वालों में दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे। उधर, कार्यक्रम को रोकने के लिए सुबह- सुबह ही कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें –किसानों ने अग्निपथ योजना को बताया युवाओं की बदहाली का रास्ता, विरोध में किया प्रदर्शन
