भड़की आग में जल मरे कई मवेशी, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बालामऊ गांव में आज अचानक आग भड़क गई। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने कई जानवरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों रुपए का नुक़सान होना बताया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब आग लगने की खबर देने के बाद भी दमकल कर्मी …

हरदोई, अमृत विचार। बालामऊ गांव में आज अचानक आग भड़क गई। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने कई जानवरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों रुपए का नुक़सान होना बताया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब आग लगने की खबर देने के बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचें। नतीजतन गांव के लोगों ने अपनी जान पर खेलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताते चलें शुक्रवार की दोपहर कछौना थाने के बालामऊ गांव में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची-ऊंची लपटे देख कर वहां लोगों में भगदड़ मच गई। बताया गया है कि समाजसेवी अखिलेश सिंह ने डायल-112 और दमकल को इस बारे में सूचना दी। लेकिन काफी देर तक जब दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। इस पर गांव के लोगों ने किसी तरह अपनी जान पर खेलकर आग पर काबू पाया।

इससे पहले आग ने रमेश,दूबरी, चौकीदार, छोटेलाल और मेवालाल के यहां बंधे जानवरों को अपनी चपेट में लेते हुए उन्हें निगल लिया। साथ ही आग की चपेट में आने से कृषि के साधन और अनाज-गल्ला भी राख हो गया। इस तरह लाखों रुपए का नुक़सान होना बताया गया है। दमकल कर्मियों की लेट-लतीफी से गांव के लोगों में गुस्सा है। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें –मुंबई में टाटा मोटर्स में लगी आग से भारी नुकसान की आशंका, कोई हताहत नहीं

संबंधित समाचार