शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जुमे की नमाज़
गोरखपुर, अमृत विचार। जिले में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। संवेदनशीलता को देखते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जामा मस्जिद उर्दू बाजार में नमाज अदा की गई। साथ ही अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी नमाजी अपने- …
गोरखपुर, अमृत विचार। जिले में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। संवेदनशीलता को देखते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जामा मस्जिद उर्दू बाजार में नमाज अदा की गई। साथ ही अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी नमाजी अपने- अपने घर चले गए।
मस्जिदों के इमाम ने जुमा की तकरीर में पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान बयान कर अमन का पैगाम दिया। मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने जुमा की तकरीर में कहा,”पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पाक ज़िंदगी इंसानियत के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। जिससे पूरी दुनिया एक अच्छी और मिसाली ज़िन्दगी गुजारने का सबक हासिल करती रही है।
गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर के इमाम मौलाना मोहम्मद अहमद निजामी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानियत को सच्चे रास्ते पर चलने की तालीम दी। अल्लाह के महबूब पैगंबर ने दुनिया को अमन और शांति का रास्ता दिया है। हम दुनिया में अमन चाहते हैं तो पैगंबरे इस्लाम का रास्ता अपनाना होगा। अमन के लिए भाईचारा और एक को दूसरों के हक को पहचानना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
