बाराबंकी की अंजलि को एमएसएमई सम्मान, सबसे अधिक उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई बनी गणपति एग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार । कम समय में बेहतर उत्पादन के लिए बाराबंकी की इकाई गणपति एंग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक अंजलि सिंह को बंगाल के होटल ताज में में सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार की देखरेख में टैली साल्यूशंस बेंगलुरु व डीबीएस बैंक वेस्ट बंगाल कंफीड्रेशन आप ट्रेंड एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमएसएमई सम्मान …

बाराबंकी, अमृत विचार । कम समय में बेहतर उत्पादन के लिए बाराबंकी की इकाई गणपति एंग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक अंजलि सिंह को बंगाल के होटल ताज में में सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार की देखरेख में टैली साल्यूशंस बेंगलुरु व डीबीएस बैंक वेस्ट बंगाल कंफीड्रेशन आप ट्रेंड एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमएसएमई सम्मान समारोह में यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

इस आयोजन में पश्चिम बंगाल के तमाम उद्योगपति उपस्थित रहे । इस अवसर गणपति एंग्री बिजनेस के निदेशक अतुल सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा एमएसएमई उद्यम ही सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है । एक छोटी सी ईकाई भी बहुत से लोगों को रोजगार देने में सक्षम है ।इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट डीबीएस बैंक शिल्पी मेहता , प्रतिम घोष, अजय चौधरी, प्रबंध निदेशक मनाफुली ग्रुप , सीए सुयश तुलसियान , संचेती आदि ने गणपति एग्री की प्रशंसा कर कहा की कम समय में अच्छी उन्नति करने वाली उत्तर प्रदेश की पहली यूनिट गणपति है। जिसने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी आपने अच्छे काम से अपना परचम लहराया।

यह भी पढ़ें –यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को वितरित किए टूल किट व चेक

संबंधित समाचार