बदायूं: गांव में घेरकर प्रधान की पिटाई, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बिसौली। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। बचाव कराने आए उनके बेटे और बेटी ने आरोपियों पर ईंट-पत्थर बरसाए। पीड़ित की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्थर फेंकने का वीडियो सोशल साइट्स पर वारयल …
अमृत विचार, बिसौली। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। बचाव कराने आए उनके बेटे और बेटी ने आरोपियों पर ईंट-पत्थर बरसाए। पीड़ित की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्थर फेंकने का वीडियो सोशल साइट्स पर वारयल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र दयाराम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां चंद्रवती वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। चंद्रवती गांव में ही वीरेंद्र की चाची राजकुमारी पत्नी महेश के बीमार होने पर 23 जून को रात लगभग साढ़े 8 बजे हालचाल जानने के लिए गई थीं। जहां से वापस आ रही थीं। गांव के पूर्व प्रधान गिरीश पुत्र गेंदन लाल, थान सिंह पुत्र पातीराम, रमेश पुत्र बुधसेन, राजेश, मुकेश पुत्र रमेश ने चंद्रवती को गली में घेर लिया। गाली-गलौज करने लगे।
चंद्रवती ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उन्हें खींचकर जमीन पर गिरा दिया। लाठी-डंडों से पीटने लगे। चंद्रवती चिल्लाईं तो आवाज सुनकर उनके बेटे सौरभ, बेटी लक्ष्मी, चंद्रवती को बचाने के लिए दौड़े। आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विवाद के दौरान गांव के अन्य लोग भी आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। गांव में अक्सर ही विवाद करते रहते हैं। वह लोग प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश मानते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान गिरीश, थान सिंह, रमेश, राजेश और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: ससुराल में फंदे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
