बदायूं: पांच साल पहले पति और अब पत्नी ने लगाई फांसी
अमृत विचार, उघैती। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव में घर से लगभग सौ मीटर दूर महिला ने गृह कलेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पांच वर्ष पहले उनकी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने मायका पक्ष और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम …
अमृत विचार, उघैती। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव में घर से लगभग सौ मीटर दूर महिला ने गृह कलेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पांच वर्ष पहले उनकी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने मायका पक्ष और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव निकालने की कोशिश की लेकिन शव जल चुका था।
क्षेत्र के गांव पटपड़ागंज निवासी विनीता (30) पत्नी स्व. नीरज का ससुरालियों से गृह कलेश हो गया था। घर के विवाद की वजह से विनीता ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर फांसी लगा ली। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने फंदे पर लटकता शव देखा। गांव आकर विनीता के ससुरालियों को जानकारी दी। ससुरालियों ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतारा। पुलिस और मायका पक्ष को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। चिता जल रही थी। पुलिसकर्मियों ने शव को चिता से निकालने की कोशिश की लेकिन शव पूरी तरह से जल चुका था। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि महिला का मायका जिला संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र में है। मायका पक्ष को सूचना दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम होने पर सात वर्ष पहले की थी शादी
विनीता को गांव पटपड़ागंज निवासी नीरज से प्रेम हो गया था। वह नीरज के साथ गांव में रहने लगी थीं। किसी बात को लेकर शादी के दो वर्षों के बाद ही नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद वह ससुरालियों से लड़ झगड़कर जीवन जी रही थीं। गुरुवार की रात घर में ससुरालियों से फिर से कोई बात हुई और शुक्रवार को फांसी लगा ली।
यह भी पढ़ें- बदायूं: गांव में घेरकर प्रधान की पिटाई, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
