मथुरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को आएंगे राधारानी की नगरी वृंदावन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राधारानी की नगरी वृन्दावन में 27 जून को दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति पहले बांके बिहारी मन्दिर में पूजन अर्चन करेंगे और इसके बाद कृष्णा कुटीर वृन्दावन में रह रहीं सहवासिनों से बातचीत करेंगे तथा उनके साथ उच्च …

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राधारानी की नगरी वृन्दावन में 27 जून को दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति पहले बांके बिहारी मन्दिर में पूजन अर्चन करेंगे और इसके बाद कृष्णा कुटीर वृन्दावन में रह रहीं सहवासिनों से बातचीत करेंगे तथा उनके साथ उच्च स्तर की चाय भी लेंगे।

राष्ट्रपति कोविन्द के कार्यकाल की यह दूसरी वृन्दावन यात्रा है। इससे पूर्व वे वर्ष अप्रैल 2017 में वृन्दावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के कैथ लैब का उदघाटन करने के लिए आए थे। बांके बिहारी मन्दिर वृन्दावन के राजभोग सेवा अधिकारी ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि मन्दिर के बड़े बुजुर्ग बताते है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद भी बांके बिहारी मन्दिर में ठाकुर के दर्शन के लिए आए थे। इसकी पुष्टि मन्दिर के रिसीवर मुनीश शर्मा ने भी की है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कोविन्द से पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुकर्जी भी मन्दिर में आकर पूजन अर्चन कर चुके हैं। अभी तक यह सौभाग्य देश के किसी प्रधानमंत्री को नही मिल सका है। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी मन्दिर में ठाकुर के पूजन अर्चन के लिए आई थीं किंतु जब वे मन्दिर पहुंची तो मन्दिर का समय समाप्त हो जाने के कारण गर्भगृह के पट बन्द हो चुके थे और वे दर्शन से वंचित रह गई थीं।

जिला प्रशासन उनकी निर्विघ्न यात्रा के लिए दिन रात कार्य कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है। उनकी सबसे बड़ी समस्या वृन्दावन के उत्पाती बन्दर हैं जो पलक झपकते ही तीर्थयात्री का चश्मा ले जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी से बात कर मांगा समर्थन

संबंधित समाचार