बरेली: स्कूलों में तबादले के लिए 27 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर और हाई स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। आवेदन 27 जून की दोपहर तक किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 जून तक तबादला सूची जारी करने की तैयारी है। स्थानांतरण के लिए जिला, स्कूल, विषयवार …
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर और हाई स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। आवेदन 27 जून की दोपहर तक किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 जून तक तबादला सूची जारी करने की तैयारी है। स्थानांतरण के लिए जिला, स्कूल, विषयवार रिक्तियों का प्रदर्शन वेबसाइट पर किया जाएगा।
परिषद की ओर से जारी दिशा -निर्देश के अनुसार गंभीर बीमारी, पति-पत्नी की तैनाती वाले जिले, तलाकशुदा शिक्षक या शिक्षिका आदि के लिए मानक के अंक तय किए गए हैं। निर्देश के मुताबिक आवेदन पत्र सत्यापन एवं अग्रसारण जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन विभिन्न संस्थानों जैसे एससीईआरटी,
पाठ्य पुस्तक अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा परिषद आदि संस्थानों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित, नियुक्त प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के समकक्ष पद धारकों को भी इस स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जनपद में कुल 61 राजकीय स्कूलों में 341 प्रवक्ता , सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य हैं। जारी पत्र के मुताबिक इस बार जनपद से महज 10 फीसदी शिक्षकों के तबादले ही किए जाने हैं।
इस बार स्थानांतरण प्रक्रिया में पूर्ण रूप से पारदर्शिता रखने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया गया है। स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को पांच विकल्प चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। स्थानांतरण के आवेदन के बाद डीआईओएस आवेदन कार्यालय से अग्रसारित किया जाएगा—डाॅ. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्लास्टिक पर लगेगी लगाम, थोक विक्रेताओं के यहां छापे मारी के दिए निर्देश
