बरेली: कमजोर बूथों को मजबूत करने में जुटी भाजपा
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कैंट विधानसभा के पूर्वी मंडल की बूथ संख्या 148, 167 व 182 पर ”हमारा बूथ और अधिक कैसे मजबूत हो” इस विषय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक तथा स्थानीय लोगों से संवाद …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कैंट विधानसभा के पूर्वी मंडल की बूथ संख्या 148, 167 व 182 पर ”हमारा बूथ और अधिक कैसे मजबूत हो” इस विषय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक तथा स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए संतोष गंगवार ने बूथों को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया।
इस दौरान विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डा. उमेश गौतम, गुलशन आनंद, महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, महानगर मंत्री शीतल गुलाटी, सूर्यकांत मौर्य, मंडल अध्यक्ष राम बहादुर मौर्य, पूर्व उपसभापति एवं पार्षद छंगामल मौर्य, राम मूर्ति मौर्य आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: नेपाल के उलेमा ने तौकीर रजा खान को दी ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ की उपाधि
