वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘Jug Jugg Jeeyo’ इंटरनेट पर हुई लीक, जानें पहले दिन का BO कलेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को हॉल में रिलीज हुई है। इस फिल्म अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी अहम रोल प्ले करते दिखें। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को हॉल में रिलीज हुई है। इस फिल्म अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी अहम रोल प्ले करते दिखें।

इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। इंटरनेट पर मूवी लीक हो जाने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मूवी रूल्स नाम की वेबसाइट पर भी लीक किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

फिल्म की IMDb रेटिंग

हालांकि, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को IMDb पर 8।2 रेटिंग मिली है। लेकिन मेकर्स के सामने इस वक्त सबसे बड़ी समस्या फिल्म के इंटरनेट पर लीक हो जाने की है। बता दें, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन काफी शानदार रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने 8-9 करोड़ की कमाई की है।

पढ़ें-Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘अनेक’ 26 जून को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

संबंधित समाचार